मुख्य समाचार

मंडी : समृद्ध और प्रबुद्ध लोग स्वेच्छा से जुड़े रेडक्रास के साथ, जरूरतमंदों की करें मदद

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रदेश के समृद्ध और प्रबुद्ध लोगों से रेडक्रास सोसायटी के साथ स्वेच्छा से जुड़ने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद की जा सके। यह अपील उन्होंने आज मंडी जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा सर्किट हाउस मंडी में आयोजित समारोह के दौरान की। राज्यपाल ने कहा कि हमारे समाज में बहुत से लोग हैं जो सामर्थ्यवान हैं और यह दूसरों की मदद कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। यह नारा तभी फलीभूत हो सकता है जब सभी मिलकर चलें और एक-दूसरे की मदद करें। इस दौरान उन्होंने जिला के 20 स्वच्छता कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और हाईजीन किटें और 12 दिव्यांगों को व्हील चेयरें भी बांटी। इसके साथ ही कोरोना काल में अनाथ हुए जिला के 6 बच्चों को एफडी के पत्र भी वितरित किए। इसमें बेटियों के नाम 75 हजार जबकि बेटों के नाम 51 हजार की एफडी की गई है। वहीं, राज्यपाल ने रेडक्रास की निशुल्क एम्बुलेंस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस गरीब लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। राज्यपाल ने इससे पहले अपनी पत्नी सहित सर्किट हाउस परिसर में देवदार और आम्बले का पौधा भी लगाया। इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, डीसी मंडी अरिंदम चौधरी, एडीसी मंडी निवेदिता नेगी और रेडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

12 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

14 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

22 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

2 days ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

2 days ago