मुख्य समाचार

चंबा : डलहौज़ी विधायक पर आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने साध निशाना

चंबा (एम एम डेनियल/ब्यूरो चीफ),

30 मार्च 2023 को हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पानी सेस के सम्बन्ध में पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान से चंडीगढ़ में बैठक की। बैठक समाप्ति के बाद दोनों मुख्यमंत्री एक साथ प्रेस से रूबरू हुए। प्रेस वार्ता में पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री ने दोनों प्रदेशों के पर्यटन को बढ़ावा देने के हवाले से हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से श्री आनंदपुर साहिब से श्री नैना देवी व पठानकोट से डलहौज़ी दो रोपवे बनवाने की इच्छा जताई जिसे दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने प्रेस के समक्ष हरी झंडी दिखाने की बात कही। ग़ौरतलब है की श्री आनंदपुर साहिब से श्री नैना देवी रोपवे का कार्य तो शुरू हो गया परन्तु पठानकोट से डलहौज़ी रोपवे का कहीं ज़िक्र तक भी नहीं है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने क्षेत्र की इस अनदेखी के लिए डलहौज़ी विधायक की लापरवाही को ज़िम्मेदार ठहराया है। मनीष ने कहा कि डलहौज़ी क्षेत्र में पर्यटन विकास के मद्देनज़र दशकों से कोई बड़ी परियोजना नहीं आई है जिसके कारण डलहौज़ी पर्यटक आकर्षण में प्रदेश के बाकी पर्यटन स्थलों से बहुत पिछड़ गया है और ये बात किसी से छिपी नहीं है। डलहौज़ी विधायक पर निशाना साधते हुए मनीष सरीन ने कहा कि दशकों बाद डलहौज़ी क्षेत्र को पर्यटन विकास के नज़रिये से दो प्रदेशों से एक बड़ी परियोजना की सौगात मिली है परन्तु शायद डलहौज़ी विधायक की नज़र में इस परियोजना की कोई ज़्यादा एहमियत नहीं है। मनीष ने कहा कि यदि डलहौज़ी विधायक की नज़र में पठानकोट से डलहौज़ी रोपवे जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की ज़रा भी महत्वता होती अथवा डलहौज़ी क्षेत्र के पर्यटन विकास की उन्हें थोड़ी भी फ़िक्र होती तो वे श्री आनंदपुर साहिब से श्री नैना देवी रोपवे परियोजना का काम शुरू होते ही हरकत में आ जाते किन्तु ऐसा नहीं हुआ। डलहौज़ी विधायक को सलाह देते हुए मनीष सरीन ने कहा की यदि वे क्षेत्र पर्यटन विकास को लेकर थोड़े भी चिंतित हैं तो नींद से जागें और अपने निजी स्थानीय कार्यक्रमों को छोड़ कर पठानकोट से डलहौज़ी रोपवे परियोजना को अमलीजामा पहनाने के सन्दर्भ में हिमाचल प्रदेश व पंजाब दोनों सूबों के मुख्यमंत्रियों से मिलें।

Himachal Darpan

Recent Posts

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

11 hours ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

12 hours ago

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

1 day ago

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

1 day ago

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

3 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

4 days ago