अपराध /दुर्घटना

रामपुर : भद्राश-रोहडू संपर्क मार्ग पर आल्टो कार दुर्घटना में 4 की मौत, एक गंभीर

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस थाना रामपुर के तहत भद्राश-रोहडू संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह विवाह समारोह से लौट रही आल्टो कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। शलून कैची के समीप पेश आये इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में समा गया, जिससे वाहन में सवार दो युवक व दो युवतियों समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे सामने आया। जिसमे रामपुर बुशहर के अंतर्गत भद्राश-रोहडू संपर्क मार्ग पर शलून कैंची के समीप एक अल्टो कार नंबर एचपी/06बी3901 अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो युवक व दो युक्तियां समेत चार की मौके लर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल को खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान जिनक 24वर्षीय अविनाश मांटा पुत्र देवेंद्र माँटा गांव चाकली डाकघर देवठी तहसील रामपुर, सुमन पुत्री भागचंद गांव कुखि डाकघर दरकाली तहसील रामपुर उम्र 22 वर्ष, हिमानी पुत्री दिलीप सिंह गांव कूखी डाकघर दरकाली उम्र 22 वर्ष तथा संदीप पुत्र चेतराम गांव कुखि डाकघर दरकाली उम्र 40 वर्ष के तौर पर हुई है। जबकि शिवानी पुत्री दलीप निवासी कुखी इस हादसे में घायल हुई है। जानकारी के अनुसार बारात बीती शाम रामपुर उपमंडल के देवठी से क्लेडा गई थी। बुधवार सुबह जब बराती वापस घर लौट रहे थे तो रास्ते में ये दर्दनाक हादसा पेश एआ। वही जानकारी मिकते ही तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मोके पर पहुंची और स्थानीय लोगो की सहायता से मृतकों के शवों व घायल को सड़क मार्ग तक पहुंचाया, जहाँ से उन्हें रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल पहुँचाया गया। हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रामपुर के सब इंस्पेक्टर जयदेव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दो युवक व दो युवतियों समेत कुल चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकी एक अन्य घायल युवती का उपचार चल रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…

2 hours ago

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…

3 hours ago

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

17 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

19 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

1 day ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago