भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के खड़ामुख में हुए कार हादसे के तीसरे दिन भी एन डी आर एफ की टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी | एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एन डी आर एफ टीम व भरमौर प्रशासनिक टीम द्वारा रैस्कयु आप्रेशन को पूरी तरह से चलाया गया लेकिन फिर भी कार व व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया | जिसके चलते एन डी आर एफ टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त करना पड़ा | इसके अलावा थाना प्रभारी भरमौर हरनाम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर रात एक अन्य व्यक्ति का शव देर रात बग्गा डैम में बरामद किया गया था व देर रात को इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई व बुधवार को उक्त व्यक्ति के परिजनों के चंबा हस्पताल के शव गृह में पंहुचने पर इसकी शिनाख्त जर्म सिंह पुत्र जगत सिंह गांव व डाकघर गरोला उम्र 58 वर्ष के रूप में हुई जिसके परिजनों द्वारा 7 जून को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि जर्म सिंह पिछले 7 दिनों से लापता चल रहा है जो कि पहले भेड़ बकरियों को चुगाने का कार्य करता था और बाद में भेड़ बकरियों को बेचने के बाद परेशानियों में था जिस बात का संदेह उसके परिवार को था, मंगलवार को इसका पोस्टमार्टम चंबा हस्पताल में करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…