मुख्य समाचार

भरमौर : कार हादसे के तीसरे दिन भी नहीं लगा व्यक्ति का सुराग, एक अन्य शव की हुई शिनाख्त

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के खड़ामुख में हुए कार हादसे के तीसरे दिन भी एन डी आर एफ की टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी | एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एन डी आर एफ टीम व भरमौर प्रशासनिक टीम द्वारा रैस्कयु आप्रेशन को पूरी तरह से चलाया गया लेकिन फिर भी कार व व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया | जिसके चलते एन डी आर एफ टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त करना पड़ा | इसके अलावा थाना प्रभारी भरमौर हरनाम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर रात एक अन्य व्यक्ति का शव देर रात बग्गा डैम में बरामद किया गया था व  देर रात को इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई व बुधवार को उक्त व्यक्ति के परिजनों के चंबा हस्पताल के शव गृह में पंहुचने पर इसकी शिनाख्त जर्म सिंह पुत्र जगत सिंह गांव व डाकघर गरोला उम्र 58 वर्ष के रूप में हुई जिसके परिजनों द्वारा 7 जून को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि जर्म सिंह पिछले 7 दिनों से लापता चल रहा है जो कि पहले भेड़ बकरियों को चुगाने का कार्य करता था और बाद में भेड़ बकरियों को बेचने के बाद परेशानियों में था जिस बात का संदेह उसके परिवार को था, मंगलवार को इसका पोस्टमार्टम चंबा हस्पताल में करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया  |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…

35 minutes ago

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…

2 hours ago

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

15 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

17 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

1 day ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago