रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
रामपुर उपमंडल की 12/20 क्षेत्र की प्रसिद्ध मां श्राईकोटी माता मंदिर का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के उपरांत नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 3 जुलाई को होगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के चार आराध्य देवता शिरकत करेंगे। 29 जून से शुरू होने वाले इस पांच कार्यक्रम के दौरान पांच दिन का चंडी पाठ होगा, जिसके बाद तीन जुलाई को शिखाफेर और पूर्णाहुति के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न होगी। वही लम्बे अरसे से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। बताते चले कि समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित मां श्राईकोटी माता मंदिर का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण करीब दो क्रोडब्कि लागत से पूरा किया गया है। ये कार्य वर्ष 2016-17 में शुरू हुआ और करीब सात वर्षों की मेहनत के बाद अब पूरा हो गया है। पहाड़ी शैली में बने इस मंदिर के निर्माण में लकड़ी और पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। न्यास से मिली जानकारी के मुताबिक नव निर्मित मंदिर की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा तीन जुलाई को होगी। जिसमें देवता बसाहरू, गसोह काजल, मझेवली और छिज्जा कालेश्वर देवठी विशेष रूप से शामिल होंगे, इनमें से दो देवता 28 जून को श्राईकोटी पहुंचेगे। 29 जून से मंदिर में ब्राह्मणों द्वारा पांच दिवसीय चंडी पाठ शुरू किया जाएगा, जो तीन जुलाई तक चलेगा। इस दौरान यहाँ पहुंचने वाले हजारों भक्तों के लिए दो व तीन जुलाई को विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा किया जाएगा। उधर, मां भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि तीन जुलाई को होने वाली मां श्राईकोटी माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इससे पूर्व मंदिर में 29 जून से चंडी पाठ का आयोजन होगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
ऊना (अकी रतन ,संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में सड़क सुरक्षा इकाई के…
शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद खबर…
किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), पायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां…
किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज जिला…
चंबा ( ओपी शर्मा ,संवाददाता ), पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा, पुलिस सभी पहलुओं…