मुख्य समाचार

निरमंड : सरगा में किसानों ने सीखे सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के गुर

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

उप मंडल निरमंड के अंतर्गत कृषि विभाग निरमंड की तरफ से ग्राम पंचायत सरगा के ग्राम थाच में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में 50 लोगों ने भाग लिया। कृषि प्रशिक्षण शिविर में कृषि विकास अधिकारी करमचंद ने विभाग में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी और अद्भुत अनाज जैसे कोदो कावनी सरयारा इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी कि हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से किस तरह से आवश्यक है यदि हम समय रहते इनको अपने भोजन के रूप में इस्तेमाल करेंगे तो हम कई बीमारियों से बचे रहेंगे। उसके पश्चात आत्मा परियोजना की तरफ से आए हुए खंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार और ATM अनिल कुमार भी मौजूद थे खंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार ने आत्मा परियोजना में चलाई जा रही सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी और बताया कि हिमाचल प्रदेश जहर मुक्त राज्य बनने की ओर अग्रसर है और बताया कि खेती की इस पद्धति को किस तरह से खेत में की जा सकती है और किस तरह से जीवामृत और घन जीवामृत खाद को खेत में डाला जाए। उसके पश्चात परंपरागत अनाज के बारे में बताया कि अद्भुत अनाज किस तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और प्रशिक्षण शिविर में यह भी बताया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती करने से किस तरह से हमारे वातावरण और हमारे स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है और खेती करने में अनावश्यक खर्च से भी बचा जा सकता है। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत जीवामृत और घन जीवामृत के फायदे के बारे में बताया और इन खादो को प्रयोगात्मक विधि से बनाना भी सिखाया। इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि विभाग की तरफ से कोदरा का बीज भी वितरित किया गया और बताया कि अपने खेत में परंपरागत अनाज के क्षेत्र को बढ़ाया जाए और अधिक से अधिक अनाज पैदा किया जाए। इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि प्रसार अधिकारी वैद्य प्रकाश प्रधान ग्राम पंचायत सरगा लता देवी, उप प्रधान जीवन चौहान भी मौजूद रहे और कृषि विभाग का इस तरह के शिविरों के आयोजन करते रहने का धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

महापुरूष थे संत कबीर दास – कुलदीप पठानियां

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ), हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने संत…

13 hours ago

मुख्यमंत्री ने कल्पा ब्लॉक के 25 लाभार्थियों को भूमि पट्टे के मालिकाना हक प्रमाण-पत्र वितरित किए

मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर विधान सभा क्षेत्र में 48‐48 करोड़ रुपये…

17 hours ago

मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला में शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का किया दौरा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर जिला के शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का…

17 hours ago

सैंज खड्ड में डूबने से युवक की मौत, 24 घंटे में डूबने से तीसरी मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। जिला शिमला के कुपवी थाना क्षेत्र में एक और दर्दनाक हादसा सामने…

1 day ago

हिमाचल प्रदेश विधान सभा की लोक लेखा समिति जो जिला लाहौल-स्पिति के अध्ययन प्रवास पर

हिमाचल प्रदेश विधान सभा की लोक लेखा समिति जो आजकल  जिला लाहौल-स्पिति के अध्ययन प्रवास पर…

1 day ago

शिक्षा मंत्री ने केलवी गाँव में आयोजित पालिका प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने एक दिवसीय प्रवास के…

1 day ago