मुख्य समाचार

सिरमौर  : नाहन में सहकारी सभाओं के लिए हुआ एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला द्वारा सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं नाहन के संयुक्त तत्वाधान में जिला सिरमौर की प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभाओं के लिए आज नाहन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला की विभिन्न सहकारी सभाओं के लगभग 60 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक पंजीयक भास्कर कालिया द्वारा उपस्थित सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों को केंद्र तथा प्रदेश स्तर पर सभाओं के उत्थान तथा सर्वांगीण विकास हेतू चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होने प्रबन्धन समीति से सहकारी सभाओं के कम्प्यूटरीकरण, आदर्श उपविधियां व विविधीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की तथा यह भी निर्देश दिए कि सहकारी सभाओं के कंप्यूटरीकरण हेतू आवश्यक दस्तावेज देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं नाहन द्वारा जिला में सहकारी आन्दोलन को सुदृढ़ करने बारे जानकारी प्रदान की गई। शिविर में हिमकोफैड के सचिव गौरव जरियाल तथा शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार द्वारा सहकारी सभाओं के सदस्यों के अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा हिमकोफैड व सहकारिता विभाग का धन्यवाद करते हुए आग्रह किया कि ऐसे शिवरों को खंड स्तर पर भी आयोजित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग सहकारिता के बारे में जागरुक होकर सौमाजिक व आर्थिक उत्थान कर सकें। इस अवसर पर जिला अंकेक्षण अधिकारी राखी, निरीक्षक विवेक शर्मा, राकेश चौहान, अनुज सहित विभिन्न सहकारी सभाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रात को घर से निकला युवक, सुबह तालाब में मिला शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन। उपमंडल सराहां में तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की…

22 minutes ago

HRTC बस में सफर के बीच गूंजी किलकारी

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस (HP-18 9782)…

26 minutes ago

भरमौर में बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, लापरवाही पर सुपरवाइजर व कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज

भरमौर (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), उपमंडल भरमौर में बिजली लाइन पर कार्य के दौरान करंट…

2 hours ago

झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…

20 hours ago

शिलाई के क्यारी गुंडाह में जिंदा जले 6 पशु

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में…

20 hours ago

कालाअंब के इन क्षेत्रों में 15 मार्च को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…

20 hours ago