मुख्य समाचार

कांगडा : 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. ने मनाया 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

एन.डी.आर.एफ. नूरपुर जिला कांगडा के कैम्प परिसर में एवं वाहिनी के अंतर्गत आने वाले सभी टी०पी०एल० नालागढ़, रामपुर बुशहर, मंडी व सलापड़ में बलजिंदर सिंह सेनानी, 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. के मार्ग दर्शन में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। योग के आयोजन का उदे्श्यप स्वस्थ रहने के लिए प्रतिस्पमर्धा की भावना पैदा करना व मानव के कई  प्रकार के विकारो को दूर करना है। बलजिंदर सिंह, सेनानी, 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। योग हमारे भारत की पहचान है, जो सदियों से भारत में किया जाता है। भारत की पहल के बाद योग को अंतरराष्ट्रीयय दर्जा मिला है और इसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। योग आपको मानसिक अध्यात्मिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने का एक तरीका है। योग सीख कर अपनी आत्मा और शरीर की सुंदरता को बनाए रखा जा सकता है। योग ही एक ऐसा माध्यम है जिसको नियमित रूप से करके हम अपने शरीर को बिना कोई चिकित्सा  की सहायता लिए स्वस्थ रख सकते है। अगर यह रोज सुबह नियमित तौर पर किया जाए तो योग हर तरह के उपचार एवं चिकित्सात से भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने योग दिवस में भाग लेने वाले पदाधिकारियों को इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

कलम छोड़ अब संभाली राजनीति की कमान, रावला क्यार से मैदान में उतरे आतिश चौहान

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावला क्यार में पंचायत…

12 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 64 ग्राम चिट्टा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के…

12 hours ago

कांगड़ा में बड़ा हादसा: बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

13 hours ago

ठियोग स्कूल की छात्राओं ने दसवीं परीक्षा में दिखाया शानदार प्रदर्शन

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं…

13 hours ago

जलाल पुल पर संदिग्ध हालात में मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता), श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह बइला और…

16 hours ago

10वीं में कंपार्टमेंट आने से तनाव में था नाबालिग, घर में फंदा लगाकर दी जान

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम पंचायत के गांव में…

1 day ago