मुख्य समाचार

राजगढ़ : सनियो दीदग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियो दीदग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। सर्वप्रथम सुबह 9:30 बजे, आयुर्वेद विभाग से डॉ. नंदकिशोर और उनके सहयोगी, मैडम संगीता चौहान, योग प्रशिक्षक और अन्य पंचायत के प्रतिनिधि, प्रधान कल्पना और उनके पंचायत के सभी वार्ड सदस्य और एसएमसी अध्य्क्ष और सदस्य और पंचायत की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और अभिभावक गण इस उपलक्ष पर उपस्थित रहे। मैडम संगीता चौहान ने योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न तरह की योग क्रियाएं, जैसे प्राणायाम आसन और सभी तरह के योग क्रिया, जिसमें बैठने वाली क्रिया, लेटने वाले आसन और खड़े होकर किए जाने वाली आसन क्रियाएं सम्मिलित रही और सभी बच्चों तथा स्टाफ  के सभी सदस्यों ने इस योग कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और उसके बाद विद्यालय के विभिन्न सदनों से बच्चों ने खेलकूद  गतिविधियां में भाग लिया। जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी आदि खेलकूद गतिविधियां शामिल की गई। आज के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर सभी बच्चों ने उत्साहित होकर बढ़ चढ़कर भाग लिया और स्कूल के प्रांगण की सफाई भी की और इस उपलक्ष पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और एक बैठक भी की गई, जिसमें स्कूल की  मुख्य मुद्दों पर SMC  और स्थानीय पंचायत के प्रधान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई और सभी मेहमानों को जलपान एवं प्रीतिभोज करवाया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

11 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

11 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

11 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago