राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियो दीदग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। सर्वप्रथम सुबह 9:30 बजे, आयुर्वेद विभाग से डॉ. नंदकिशोर और उनके सहयोगी, मैडम संगीता चौहान, योग प्रशिक्षक और अन्य पंचायत के प्रतिनिधि, प्रधान कल्पना और उनके पंचायत के सभी वार्ड सदस्य और एसएमसी अध्य्क्ष और सदस्य और पंचायत की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और अभिभावक गण इस उपलक्ष पर उपस्थित रहे। मैडम संगीता चौहान ने योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न तरह की योग क्रियाएं, जैसे प्राणायाम आसन और सभी तरह के योग क्रिया, जिसमें बैठने वाली क्रिया, लेटने वाले आसन और खड़े होकर किए जाने वाली आसन क्रियाएं सम्मिलित रही और सभी बच्चों तथा स्टाफ के सभी सदस्यों ने इस योग कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और उसके बाद विद्यालय के विभिन्न सदनों से बच्चों ने खेलकूद गतिविधियां में भाग लिया। जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी आदि खेलकूद गतिविधियां शामिल की गई। आज के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर सभी बच्चों ने उत्साहित होकर बढ़ चढ़कर भाग लिया और स्कूल के प्रांगण की सफाई भी की और इस उपलक्ष पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और एक बैठक भी की गई, जिसमें स्कूल की मुख्य मुद्दों पर SMC और स्थानीय पंचायत के प्रधान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई और सभी मेहमानों को जलपान एवं प्रीतिभोज करवाया गया।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…