चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (यांत्रिक) संजय कुमार राय, महाप्रबंधक (सिविल) भारती गुप्ता व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने कई योग आसन व प्राणायाम का अभ्यास किया। योग मानव विकास ट्रस्ट, बनीखेत से आए योग प्रशिक्षक ने उपस्थितों को योग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की एवं सभी को योग के आसनों का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर संजय कुमार राय ने अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पावर स्टेशन में पदस्थापित अधिकारी, कर्मचारी एवं परियोजना में सीआईएसएफ़ यूनिट के कार्मिक उपस्थित रहे।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…