मुख्य समाचार

राजगढ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल के बच्चों सहित स्थानीय लोगों ने किया योगाभ्यास

राजगढ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),  

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ के प्रांगन में उपमंडल स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। उमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ० मंजू शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और योगाभ्यास में भाग लिया। डॉ० मंजू शर्मा ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि योग से व्यक्ति का मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास के साथ-साथ  अध्यात्मिक विकास भी होता है। योग करने से  बीमारियां कोसों दूर रहती है और योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। उन्होंने योग को अपने जीवन में अपनाने और इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया। योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है और व्यक्ति को तनाव और चिंता से मुक्त रखता है। उन्होंने सभी आयुवर्ग के लोगों को नित्य प्रति योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग एवं पंतजलि आयोग द्वारा बहुत ही सुंदर एवं बेहतरीन तरीके से आज यहां योग करवाया गया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी संकल्प लेकर यहां से जाएं और अपने जीवन में हम योग को अपनाएं। आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं  पतंजलि आयोग के योग प्रशिक्षक कमलेश ने लोगों को योगाभ्यास करवाया तथा योग से होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 उपासना शर्मा, प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्शी व वाइस प्रिंसिपल सुशील राणा, स्कूल स्टाफ, स्कूल के विद्यार्थियों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago