कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बन्जार के 14 स्वयं-सेवियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया। इन 14 स्वयं सेवकों में घनश्याम लाल, निकिता, अदीति, दीपेशवरी, ममता, सुनीता, डोलमा, चमना, बंशिका, भावना, ललिता, शुभम स्वामी, निधी व दिव्या शामिल हैं। ये सभी स्वयं सेवी 20 जून 23 जून तक राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान चण्डीगढ़ में जीवन कौशल शिक्षा विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बन्जार का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बन्जार के प्राचार्य डॉ.जोगिंदर सिंह ठाकुर ने सभी स्वयं सेवकों को शुभकामनाएं दी। और एक 14 स्वयं सेवकों के चयन को महाविद्यालय के लिए गरिमामय क्षण बताया गया।जिसके लिए उन्होंने इकाई के स्वयं सेवकों को महाविद्यालय का नाम रोशन करने तथा आगे भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी युवा विकास संस्थान चण्डीगढ़ द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में कुल 42 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक भाग ले रहे हैं जिनमें राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बन्जार के 14 स्वयं-सेवियों का दल भी सम्मिलित है। साथ ही इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना बंजार इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.श्रवण कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एनएसएस इकाई बंजार के विद्यार्थी इसके लिए बधाई के पात्र हैं क्योंकि इनकी मेहनत का ही ये नतीजा है कि आज एक साथ 14 स्वमसेवियों का एक साथ राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी एनएसएस इकाई बंजार इस तरह के उत्कृष्ट कार्य करके महाविद्याल का नाम रोशन करते रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…