मुख्य समाचार

किन्नौर : किन्नौर जिला के रूपी में विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर आयोजित

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत रूपी के मझगांव स्थित क्लब ग्राउंड में विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई। शिविर में रूपी पंचायत के शिगारचा, मझगांव, नालिंग, हुरवा और गुरगुरी गांव के 64 लोगो ने भाग लिया, जिसमें 35 महिलाएं व 29 पुरुष शामिल रहे। शिविर की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी निचार कुलवन्त सिंह पोटन ने की। शिविर में उद्धान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्धोग विभाग, उद्यान विभाग, समाजिक कल्याण विभाग व अनुसूचित जाति व जनजाति निगम से आए अधिकारियों ने उनके संबंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं से संबंधित विभिन्न रोगों की जानकारी दी गई। कृषि विभाग से डॉ. जय नेगी ने खट्टी लस्सी में 10/20 लीटर पानी का घोल बनाकर फसलों पर छिड़काव कर पाउडरी मिल्डयू बीमारी से फसलों को बचाने बारे जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर जानकारी दी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग से आए अधिकारी ने कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध होने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बारे बताया तथा उद्यान विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी के अलावा उच्च घनत्व, बागवानी, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, सब्जियों की खेती तथा औषधीय पौधों की खेती तथा इन खेती पर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता बारे बताया तथा लोगों को इन फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रूपी के प्रधान रामेश्वर नेगी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत किया तथा आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाए ताकि जिला के आम लोग प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

58 minutes ago

उपायुक्त किन्नौर ने  वाइब्रेंट विलेज ‌ योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज…

1 hour ago

सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर केवी जतोग में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), एनआईसी ने साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने के…

1 hour ago

आर.एस. बाली ने नारकंडा में किया 3 दिवसीय स्की स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व…

1 hour ago

सुन्नी क्षेत्र को बढ़ते जलस्तर से मिलेगी राहत, जल्द शुरू होगा सतलुज में डिसिल्टेशन कार्य

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एनटीपीसी ने…

1 hour ago