मुख्य समाचार

कुल्लू : अस्पताल में फल व जूस बांट कर मनाया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

कुल्लू (मैं भी पत्रकार),

आज जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल द्वारा महेश शर्मा की अध्यक्षता में सैंज सामुदायिक अस्पताल में मरीजों को फल व जूस बांट कर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया | महेश शर्मा ने कहा कि आज हमारे कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस हॉस्पिटल में फल व जूस बांटकर मनाया | उन्होंने कहा कि  राहुल जी कांग्रेस पार्टी की मजबूती व लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और एक सद्भावना और भाईचारे का जो संदेश उन्होंने अपनी पदयात्रा में दिया उसी संदेश को कांग्रेस सेवादल गांव गांव में जाकर प्रचार प्रसार करेगी और पार्टी की मजबूती के लिए जी जान से कार्य करेंगे | उन्होंने राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान गाढ़ा पारली भागचंद व्यापारी विकास समिति सैंज के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष गविश शर्मा, तीर्थ राम, अशोक कुमार, बिहारी लाल व अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

1 day ago