चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)),
चमेरा-II पावर स्टेशन महाप्रबंधक (प्रभारी) उमेश कुमार नन्द द्वारा चमेरा-II पावर स्टेशन व पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज चंबा के सहयोग से विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर चमेरा-II पावर स्टेशन के चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में महाप्रबंधक उमेश कुमार नन्द ने चमेरा-II पावर स्टेशन के सभी कार्मिकों से अनुरोध किया कि सभी रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें क्योंकि रक्तदान महादान है और इससे स्वस्थ्य पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। महाप्रबंधक (प्रभारी) नन्द ने पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज चंबा के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सुरिंदर पाल, डॉक्टर अपूर्वा अरोड़ा व उनकी टीम के सदस्यों का रक्तदान शिविर आयोजित करने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया | डॉक्टर सुरिंदर पाल ने रक्तदान के लिए एनएचपीसी की भूमिका की सराहना की। वहीं आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह चमेरा-II पावर स्टेशन का सहयोग मिलता रहेगा।
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…
हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…