मुख्य समाचार

पालमपुर : स्वरोजगार की तरह कृषि को अपनाए : मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तीन दिवसीय क्षेत्रीय कृषि मेला 2023 पर्वतीय कृषक महासंगम समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अध्यक्षता की। इस अवसर पर अध्यक्ष, राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक संजय चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सीपीएस आशीष बुटेल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वरोजगार की तरह कृषि को अपनाया जाना चाहिए। यह हमारी ही नहीं अपितु देश की भी जरूरत है। हिमाचल में नब्बे फीसदी लोग कृषि से जुड़े है। इतना ही नहीं प्रदेश में 61 शहरी इकाईयों में भी लोग कृषि व पशु पालन का कार्य करते है। कृषि वैज्ञानिकों के कारण ही साठ वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद हम आत्मनिर्भर है। हमें किसी चीज की कमी नहीं है। श्री बुटेल ने कहा कि आने वाला समय विकट है क्योंकि जनता कृषि से विमुख हो रहीं है। किसानों को कृषि से जोड़कर रखने के लिए उनके प्रति लगाव दिखाना पड़ेगा। क्षेत्रीय कृषि मेला के समापन समरोह पर अध्यक्ष, राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक संजय चौहान के कहा कि किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संजय चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय के कारण किसानों की आर्थिकी में परिवर्तन आया है। भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में उनके बैंक को भी जोड़ा जाए क्योंकि उनका संस्थान भी किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच.के. चौधरी ने विश्वविद्यालय की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि यह मेला दस वर्षों बाद आयोजित हुआ। अब खेती पारम्परिक से व्यवसायिक हो गई है। अन्न का एक एक दाना महत्वपूर्ण हो गया है। लाखों किसानों को प्रशिक्षित कर उनकी ताकत को बढ़ाया है। खेत में आनी वाली चुनोतियाँ समझ कर उसका निदान लैब में किया जा रहा है। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि बचपन से ही बच्चों को खेती से जोड़े। प्रसार शिक्षा निदेशक डाक्टर नवीन कुमार ने क्षेत्रीय किसान मेले में मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अढ़ाई हजार किसानों ने इसमें भाग लेते हुए वैज्ञानिक तकनीकी को देखकर जाना। मेले में निकटवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों से विद्यार्थियों व स्थानीय जनता ने भी मेले में आकर स्वयंसेवी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थाओं के उत्पादों को खरीदा।

मुख्य अतिथि  व अन्य अतिथियों ने वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए लिखी पुस्तिकाओं का विमोचन किया। डाक्टर जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाक्टर आर कुमार ने मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया। हिमाचल किसान यूनियन के अध्यक्ष सीता राम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डाक्टर जी सी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाक्टर आर कुमार ने सभी अतिथियों व किसानों का धन्यवाद किया। इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। क्षेत्रीय कृषि मेले में लगभग 70 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं। इनमें कृषि संबद्ध कार्यों को आसान बनाने वाले उन्नत कृषि उपकरण प्रदर्शित किये गये हैं। मेले में विभिन्न कम्पनियों के यंत्रों को प्रदर्शित करने के साथ ही इनके उपयोग और लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जा रही है। स्टॉल्स पर ट्रेक्टर, हॉर्वेस्टर, मिल्क मशीन एवं जैविक खेती के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने क्षेत्रीय कृषि मेले में विभिन्न प्रदर्शनीयों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल में रखे गये यंत्रों और उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली। इस मौके कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एच.के. चौधरी भी उनके साथ रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

2 minutes ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

5 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

15 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

18 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

18 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

18 hours ago