निशेष शर्मा (राजगढ़)
राजगढ़ क्षेत्र में 108 एंबुलेंस लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है । जहां इसके माध्यम से रोगियों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है वहीं आपात परिस्थितियों में एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार और प्रसव भी करवाया जा रहा है ।
ऐसा ही एक उदाहरण देर रात भी सामने आया । विकासखंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाली टिक्कर पंचायत के बड़गला गांव के निवासी सुरेश कुमार ने बुधवार रात्रि करीब 3:00 बजे के करीब 108 नंबर पर कॉल की और बताया कि उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई है । कॉल सुनते ही ई एम टी अरुण और एंबुलेंस के पायलट मनोज बढ़गला के लिए रवाना हुए । जब वह मौके पर पहुंचे तो अनु ने उन्हें बताया कि उसे बहुत तेज प्रसव पीड़ा हो रही है जो कि सही नहीं जा रही है । तब 108 एंबुलेंस में ही ई एम टी अरुण ने प्रसव करने का निर्णय लिया । ई एम टी अरुण और पायलट मनोज द्वारा सफल प्रसव कराया गया और मां – बच्चे को सिविल हॉस्पिटल राजगढ़ लाकर एडमिट किया गया । फिलहाल दोनों ही स्वस्थ हैं । बच्चे के पिता सुरेश कुमार ने ई एम टी अरुण और पायलट मनोज का धन्यवाद व्यक्त किया ।
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…
हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…