मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
मनाली के क्लाथ से व्यास नदी के पार खराहल बिहाल में हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष छवीन्द्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्काउट्स को अपने अपने घर जाकर अन्य लोगों को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान काल में यह संस्था राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन के नेशनल ट्रेनिंग कमिश्नर राहुल कुमार, हिमाचल इकाई के सचिव पुष्पराज शर्मा, मांगे राम चौहान, उत्तर प्रदेश इकाई के सचिव विवेक भार्गव, झारखंड से शांति कुमारी, पनगां से ऊषा कुमारी, नासिक से प्रवीण कुमार ,चन्द्र कांत इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…