मुख्य समाचार

मंडी : दुर्गम क्षेत्र धनयारा में बादल फटने से बाढ़ आने से हुए भारी तबाही

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्र ग्राम पंचायत धनयारा में मंगलवार देर शाम बादल फटने से बाढ़ आने से भारी तबाही हुई है। इस घटना में दोगरी, हाड़ाबोई और करला गांव के लोगों की कई बीघा जमीन भी बाढ़ के पानी में बह गई है। बादल फटने से दो गाड़ियां पानी में बह गई हैं और कुछ गाड़ियों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बादल फटने से एक गाय की भी मौत हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों और प्रशासन ने करीब 4 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत धनयारा की प्रधान मीरा देवी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे के आसपास क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। लोगों की कई बीघा जमीन बाढ़ में बह गई है और 2 गाड़ियों सहित 3 रेहड़िया भी बह गई है। बाढ़ में फंसे 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग भी टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि रात होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। नुकसान का आंकलन सुबह होते ही लगाया जाएगा। वहीं मामले पर खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर विवेक चौहान ने कहा कि ग्राम पंचायत धनयारा में हुए नुकसान को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण विभिन्न जगहों में फंसे हुए लोगों को उनके घरों में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

2

Himachal Darpan

Recent Posts

गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला की 29 गैस एजेंसियों के लिए…

9 minutes ago

तेज रफ्तार का कहर — राजगढ़ रोड पर पिकअप जीप ने दो कारों व बाइक को मारी टक्कर

सोलन (नरेंद्र कुमार,संवाददाता ), राजगढ़ रोड स्थित सेंटा रोजा होटल के समीप बीती रात एक…

50 minutes ago

नाबालिग लड़के के लापता होने पर पुलिस थाना चिड़गांव में एफआईआर दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के लापता होने…

19 hours ago

संगड़ाह में पुलिस ने 60 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

19 hours ago

पाँवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद किये नशीले कैप्सूल व गोलियां

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

19 hours ago

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

2 days ago