मुख्य समाचार

पच्छाद : पच्छाद की बेटी प्रगति कश्यप बनी राजनीति शास्त्र की सहायक प्रोफेसर

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

होनहार बीरवान के होत चिकने पात अर्थात जिस युवा ने आगे बढ़ने की दृढ़इच्छा ठान ली हो उसे  लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। यही कहावत प्रगति कश्यप ने चरितार्थ करके दिखाई है। बता दें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में निकाले गए परिणाम में प्रगति कश्यप का चयन बतौर सहायक प्रोफेसर राजनीति शास्त्र हुआ है। प्रगति कश्यप मूलतः पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के गांव कथेर मलहोटी की रहने वाली है। प्रगति कश्यप के पिता नागेन्द्र कश्यप भारत सरकार के महालेखाकार कार्यालय शिमला में बतौर लेखा अधिकारी और माता संध्या कश्यप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हिन्दी विषय की प्रवक्ता के पद पर तैनात है। बेटी के सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित होने से परिवार में प्रसन्नता का महौल है लोगों द्वारा दूरभाष पर बधाईयां देने वालों का तांता लग रहा है। कुशाग्र बंुद्धि और मृदुभाषी स्वभाव की धनी प्रगति कश्यप ने बचपन से ही एक उच्चकोटि का शिक्षाविद  बनने का सपना संजोए रखा था। इन्होने  दस जमा दो तक की शिक्षा शिमला के प्रसिद्ध काॅन्वेट स्कूल ताराहाॅल से ग्रहण की। तदोपंरात पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से बीए और राजनीति शास्त्र में एमए उपाधि हासिल की। प्रगति कश्यप ने पढ़ाई को जारी रखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमफिल की उपाधि हासिल करने के उपरांत जेआरएफ की परीक्षा भी अच्छे अंकों से उतीर्ण की। जिसके फलस्वरूप प्रगति कश्यप को हि०प्र० विश्वविद्यालय से प्रतिमाह 35 हजार रूपये फेलोशिप मिल रहा है। पिता नागेन्द्र कश्यप के अनुसार प्रगति कश्यप उर्फ चारू बचपन से पढ़ने में बहुत ही तेज थी। स्कूल का कार्य समय पर पूरा करना तथा समर्पित होकर पढ़ाई करना इनकी आदत में शुमार था। बताया कि बेटी द्वारा स्वयं अपना लक्ष्य तय किया गया है। प्रगति के मामा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य ने बताया कि उनके द्वारा प्रगति को सिविल सर्विस में जाने की सलाह दी गई परंतु उन्हें केवल शिक्षाविद बनना पसंद था। इनकी माता संध्या कश्यप ने बताया कि सरकारी सेवा में होने पर वह बच्चों को उचित समय नहीं दे पाती थी यह उपलब्धि प्रगति की अपनी मेहनत का फल है। उन्होने बताया कि नौकरी मिलने के उपरांत भी वह अपनी पढ़ाईे जारी रखेगी क्योंकि उनका उद्देश्य  राजनीति शास्त्र में पीएचडी करना है जिसके लिए वह प्रयत्नशील है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 30 जून- उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला आपदा…

7 minutes ago

राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले में दोहरी वसूली का आरोप, व्यापारी परेशान, कांग्रेस-बीजेपी की चुप्पी पर उठे सवाल

सोलन ( नरेंद्र कुमार संवाददाता ), राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन के बाद अब…

22 minutes ago

बढ़ाल में दर्दनाक सड़क हादसा: बहन की विदाई के कुछ घंटों बाद भाई की मौत,

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर की ग्राम पंचायत बाड़ी के…

4 hours ago

खून के रिश्ते पर लगा कलंक: बहन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भाई गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के संजौली में हुए चर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस…

5 hours ago

सैर-सपाटा मातम में बदला: मनाली में 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में पुरुष फुटबॉल एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भव्य समापन

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एनजेएचपीएस…

6 hours ago