मुख्य समाचार

चंबा : उत्तम लाल ने एनएचपीसी के निदेशक का संभाला पदभार

चंबा (ब्यूरो रिपोर्ट),

उत्तम लाल ने भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला है। एनएचपीसी में अपनी नियुक्ति से पूर्व उत्तम लाल एनटीपीसी लिमिटेड में मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-सीएसआर/आरएंडआर/एलए) के पद पर सेवारत थे। अपने क्षेत्र के विशुद्ध पेशेवर, लाल के पास कार्मिक प्रबंधन, औद्योगिक संबंध और कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का वृहद और प्रचुर अनुभव है। लाल मानव संसाधन की क्षमता को संगठन के लक्ष्य और दृष्टि से समाहित करने के  उद्देश्य से कार्य करने वाले मौलिक मानव संसाधन पेशेवर हैं। उत्तम लाल ने प्रतिष्ठित ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (रांची) से कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। लाल रांची विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की है। उत्तम लाल के निदेशक (कार्मिक) के रूप में एनएचपीसी में पदभार ग्रहण करने से कंपनी को विद्युत क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता और लंबे अनुभव का भरपूर लाभ मिलेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

4 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

6 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

6 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

6 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

15 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago