मुख्य समाचार

सोलन : कंडाघाट पाठशाला के छात्रों द्वारा किया गया G20 जागरूकता रैली का आयोजन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज कण्डाघाट में भारत G20 जनभागीदारी में अध्यक्षता के मद्देनजर आम लोगों की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार “आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (फाउंडेशनल लिटरेसी और न्यूमरेसी)”  विषय पर देशभर में स्कूल, जिला और राज्य स्तर पर गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं | शिक्षा मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता और जी-20 के बारे में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय जैसे विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए पूरे देश में 1 से 15 जून के मध्य  जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी सन्दर्भ में, G20 जनभागीदारी कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंडाघाट 1 व राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंडाघाट 2 के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से G20 जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बी आर सी कंडाघाट रजनीश कौशिक ने हरी झंडी दिखा कर रैली को शुरू किया  रजनीश कौशिक ने कहा की यह गर्व की बात है की भारत G20 की मेज़बानी कर रहा है और उन्होंने बताया की विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में G20 व निपुण भारत के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विद्यालयों में G20 संबंधित कार्यक्रम 15 जून, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अध्यापिका कृष्णा, सरिता,नीलम, हेमलता, इंद्रा व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से अरुण ठाकुर व युवक मंडल से अमन देव शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

9 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago