मुख्य समाचार

सिरमौर : कुंभकर्णी नींद सोया शिक्षा बोर्ड कब जागेगा – विद्यालय प्रवक्ता संघ

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए विद्यालय प्रवक्ता संघ ने मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र सत्र 23-24 की परीक्षा संचालन एवं पाठ्यक्रम विभाजन की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की फरियाद की है। प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महासचिव डॉ. आई डी राही, जिला कोषाध्यक्ष  विजय वर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सतीश शर्मा, संजय शर्मा, रमेश नेगी, महिला अध्यक्ष सीमा वर्मा, भावना साथी, रमा शर्मा, संध्या चौहान आदि ने खेद व्यक्त किया कि लगभग आधा सत्र बीतने को है परन्तु बोर्ड अभी तक यह निर्धारित नही कर पाया कि परीक्षाएं वार्षिक होगी या छमाही। गौरतलब है कि प्रति वर्ष लगभग 2 लाख विद्यार्थी 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा देते है जिनसे बोर्ड करोड़ो रूपये  की शुल्क वसुली करता है परन्तु उन विद्यार्थीयो के भविष्य के प्रति इस प्रकार की लापरवाही अत्यंत चिंता का विषय है। प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यद्यपि प्रवक्ता संघ सहित विभिन्न शिक्षक संगठन बार बार शिक्षा बोर्ड को आगाह करते आए है परन्तु बोर्ड कुंभकर्णी नींद से जागने को तैयार ही नहीं है। शिक्षक संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थित में जबकि बोर्ड का अधिकतर कार्य शिक्षकों द्वारा विद्यालय स्तर पर किया जा रहा है तब भी प्रशासनिक निर्णय लेने में बोर्ड की यह लेटलतीफी विद्यार्थीयो को भारी पड़ेगी क्योंकि इसी माह 22 जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश होना है और यदि 10वीं और 12वीं की परीक्षा पिछले वर्ष की तरह टर्म के आधार पर होंगी तो अभी तक बोर्ड ने सिलेबस तक निर्धारित नहीं किया और ऐसे में अध्यापकों को प्रथम सत्र की परीक्षा के लिए मात्र अगस्त के 23 दिन ही मिल पायेंगे। प्रवक्ता संघ ने माननीय शिक्षा मंत्री से मांग की है कि वह स्वयं इस विषय पर संज्ञान ले तथा बोर्ड को जरूरी दिशानिर्देश जारी करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीते कल गश्त …

3 hours ago

परवाणू के समाज सेवी सतीश बेरी को मिली जमानत

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू में टेंडर व कोटेशन अनियमितता से जुड़े मामले में…

3 hours ago

पांवटा साहिब में 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

5 hours ago

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठकऊना,…

10 hours ago

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

1 day ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

1 day ago