विकल्प सिंह ठाकुर (राजगढ़)
भाजपा द्वारा संपर्क से समर्थन माह जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विधायक रीना कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सम्पर्क किया । विधायक रीना कश्यप ने पच्छाद विधानसभा के गाँव मरयोग , पटोगा ,नहोल , करेंजी , कांगर बनोना , वासनी मल्होटी व चमेंजी में कार्यकर्ताओं व जनता से मिलकर संवाद व मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां व जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की ।
इस अवसर पर रीना कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार में सेवा , सुशासन व गरीब कल्याण को धेय मानकर अभूतपूर्व काम किये गए है । सबका साथ , सबका विश्वास के मंत्र के साथ कार्य करके हर वर्ग , हर क्षेत्र में भारत ने उन्नति की है । मोदी सरकार ने अनेकों लाभकारी योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचाया है । चाहे महिलाओं के सम्मान में प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस देना हो या आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज मुफ्त हो या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरत मंद को पक्का मकान बनाने में आर्थिक मदद हो । स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर मे शौचालय का निर्माण करना हो या प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मदद करना हो ऐसी अनेको योजनाओं से जनता लाभन्वित हो रही है । इसी कड़ी में जयराम सरकार ने भी बहुत सी योजनाओं को चलाया था जिससे जनता लाभ ले रही है । विधायक रीना कश्यप ने प्रदेश सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा की अनेको झूठे वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब आर्थिक मंदी का रोना रो रही है और केंद्र से मदद की गुहार लगा कर जनता को गुमराह कर रही है उन्होंने जो वादे महिलाओं व युवाओं व गरीब जनता किया था वह उससे बिल्कुल मुकर गयी है प्रदेश सरकार के 6 माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा है । 2024 के आम चुनाव में जनता भारत को मजबूत करने वाली व हर वर्ग के कल्याण के लिए चिंता करने वाली भाजपा की मोदी सरकार को पुनः सत्तासीन करेगी ।
इस मौके पर पूर्व कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू , रीता ठाकुर ,दिलावर कंवर , शिवानी कश्यप आदि उपस्थित थे
ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…
संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…
संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…