मुख्य समाचार

राजगढ़ : इटरनल यूनिवर्सिटी में जोश के साथ मनाया गया ‘स्पोर्ट्स डे ‘

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

इटरनल यूनिवर्सिटी, बडू साहिब के खेल विभाग द्वारा 7वां स्पोर्ट्स डे मनाया गया I इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी के सहायक वाईस चांसलर डॉ. अमरीक सिंह अहलुवालीअ ने स्पोर्ट्स डे का शुभारम्भ छात्रों को हरी झंडी दिखाकर किया और अपने वक्तया में कहा की खेल हमें फिट रहने, सक्रिय रहने, अनुशासन, आत्मविश्वास के साथ ही टीम भावना पैदा करने में मदद करते है। इस आयोजन में यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। साथ ही लॉन्ग जम्प एंड डिसकस थ्रो जैसे स्पोर्ट्स में भी सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लियाI इन मुकाबले में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को इनाम भी बांटे गए जिसमें अकाल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज की छात्राओं ने सभी मुकाबलों में अधिक पदक जीतकर विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया I इस दौरान सभी कॉलेजेस की डीन, फैकल्टी मेंबर्स, डायरेक्टर्स एवं यूनिवर्सिटी की छात्राएं आदि सभी मौजूद रहेI अत्यधिक गर्मी होने के बावजूद भी सभी विद्यार्थियों का जोश देखते ही बनता था I

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

3 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

6 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

6 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

6 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

15 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago