शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
ठियोग के सैंज आईपीएच उपमंडल में कार्यरत 40 वर्षीय अनिल कुमार 5 जून से लापता है। परिजनों की ओर से पुलिस थाना देहा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। अनिल के चाचा नारायण सिंह के अनुसार अनिल 5 जून को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने बलग गया जहां से उसे अपनी ड्यूटी पर सैंज जाना था। लेकिन शाम को अनिल घर नहीं आया। पिता मोहनलाल ने विभाग के दफ्तर फोन किया तो पता चला कि अनिल 5जून को दफ्तर भी नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चलने के बाद 8 जून को परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिजनों के अनुसार अनिल का मोबाइल फोन भी चल रहा है लेकिन उसे कोई नहीं उठा रहा है। अनिल मुंडू पंचायत के दाडमा गांव में रहता है और बेलदार के पद पर कार्यरत है। वहीं अगर किसी भी व्यक्ति को जानकारी मिले तो दिए गए नंबर पर संपर्क करे-: 9459037880 |
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…
ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…