मुख्य समाचार

नागवाईं : एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण-II ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

नागवाईं (ब्यूरो रिपोर्ट),

एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण-II के द्वारा पिछले कल मिशन लाइफ : पर्यावरण के लिए जीवन शैली की थीम के अंतर्गत परियोजना के विभिन्न कार्यालयों एवं साइटों पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण-II नागवाईं कार्यालय में निर्मल सिंह, परियोजना प्रमुख द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे, जिसमें फलदार तथा सजावटी पौधे शामिल है, परियोजना की विभिन्न साईटों पर लगाए। इसी क्रम में परियोजना प्रमुख महोदय ने हरित ऊर्जा- स्वच्छ व साफ ऊर्जा तथा ऊर्जा संरक्षण पर ज़ोर दिया । इस अवसर पर प्रताब कुमार मल्लिक, ग्रुप वरिष्ठ प्रबन्धक (पर्यावरण) ने इस वर्ष के थीम ‘Mission LiFE: Lifestyle for Environment ‘ के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान परियोजना प्रमुख ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ भी दिलाई। इसके साथ साथ पर्यावरण से संबन्धित पोस्टर प्रदर्शित किए गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

10 hours ago

हिमाचल के इन जिलों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक गिरा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…

1 day ago

धर्मपुर में टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…

1 day ago

कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख युवक को परीक्षा से रोकने पर गुरमीत सिंह ने उठाए सवाल

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…

1 day ago

परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…

1 day ago