अपराध /दुर्घटना

रामपुर : नोगली से लापता युवक वीरेंद्र का शव सतलुज नदी से हुआ बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

बीते दो जून से रामपुर बुशहर के नोगली से लापता चल रहे युवक का सुराग लग गया है। सोमवार देर शाम को गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त युवक का शव सतलुज नदी से बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक 38 वर्षीय वीरेंद्र भारद्वाज महिंद्रा फ़ायनेंस रामपुर में कार्यरत था और बीते 2 जून के बाद नोगली से लापता चल रहा था। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर वीरेंद्र को खोजने का प्रयास किया, जिसके बाद 3 जून को परिजनों ने पुलिस थाना रामपुर में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के पश्चात पुलिस पूरी गहनता के साथ युवक की खोजबीन में जुट गई। बताते चले कि पुलिस द्वारा अन्य स्थानों के साथ सतलुज नदी में भी वीरेंद्र को खोजने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके बाद सोमवार दोपहर सतलुज नदी में शव देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा गोताखोरो की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ परिजनों द्वारा वीरेंद्र की पहचान की गई। जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वही वीरेंद्र का शव सतलुज नदी से बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

6 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago