अपराध /दुर्घटना

मंडी : सुंदरनगर में नरेशचौक के समीप स्विफ्ट कार से टकराया बाइक सवार

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत चंडीगढ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेशचौक में देर रात एक तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर हो गई। घटना से बाइक पर सवार चालक युवक, युवती और एक महिला घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है और वहां उनका उपचार जारी है। हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बाइक और कार के बीच हुई टक्कर दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार भंगरोटू निवासी अतुल अपनी माता के साथ देर रात करीब 9:30 बजे चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर नेरचौक की ओर जा रहा था। जब वह नरेश चौक के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार बाइक सवार गलत दिशा से आया और उनकी स्विफ्ट कार के साथ टकरा गया। हादसे में बाइक पर सवार युवक, युवती व महिला बुरी तरह से घायल हो गए। जैसे ही हादसे का पता स्थानीय निवासी पंकज सैनी को लगा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर घायलों को निजी वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा। हादसे के बाद हाइवे के दोनों ओर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही बीएसएल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों का अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

8 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago