मुख्य समाचार

ददाहू : ददाहू में शॉर्ट सर्किट के कारण कंप्यूटर और बिजली के अन्य उपकरण हुए खराब

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में पिछले कल करीब शाम 4:30 बजे स्थानीय क्षेत्र में तारों के टकराने से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण कंप्यूटर और बिजली के अन्य उपकरण खराब हो गए, जिसकी सूचना महाविद्यालय प्रशासन द्वारा स्थानीय थाना श्री रेणुका जी और बिजली विभाग के एसडीओ को दे दी गई। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य नीलम कुमारी ने बताया कि सोमवार करीब 4:30 बजे जब यह शॉर्टसर्किट हुआ तो महाविद्यालय के दो कंप्यूटर के साथ जुड़े प्रिंटर और कैमरे की डीवीआर से एकदम धुंआ उठा और कंप्यूटर के साथ साथ 1 बायोमिट्रिक मशीन तुरंत बंद हो गई । महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इस बारे शिक्षा सचिव, उच्चतर शिक्षा, हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा शिमला को भी पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है। मुख्य बाजार के अन्य व्यवसायियों के भी फ्रिज, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे व अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण के जलने की शिकायत प्राप्त हुई है। एसडीओ नंदलाल शर्मा से बात करने पर जानकारी मिली कि तारों के आपस में टकराने से ये मामला हुआ है और विभाग इस पर कार्य कर रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

2 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

2 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

2 hours ago

संगड़ाह नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 16 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…

4 hours ago

केलांग में हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर, डीसी किरण भड़ाना ने विभागों को सौंपे दायित्व

लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…

5 hours ago