भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला में आज विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया | स्कूल के प्रधानाचार्य मेहर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर गरोला पंचायत के प्रधान अजय सिंह ने मुख्यतिथी के रूप में शिरकत की व उनके साथ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे | इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया व जागरूकता रैली भी निकाली चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में आर्यन नौवीं प्रथम स्थान, शिवानी जमा दो द्वितीय स्थान, श्रुति दसवीं तृतीय स्थान हासिल किया | कनिष्ठ वर्ग में आश्रित ठाकुर आठंवी प्रथम स्थान, आयुष ठाकुर सांतवी दिती्य स्थान, अंकुश ठाकुर आठंवी तृतीय स्थान हासिल किया व नारा लेखन प्रतियोगिता में वरूण नौवीं तृतीय स्थान, मोनिका सांतवी द्वितीय स्थान तथा तमन्ना जमा दो ने प्रथम स्थान हासिल किया | विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया व स्कूल के प्रधानाचार्य मेहर सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाई दी |
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…