मुख्य समाचार

मनाली : डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

डीएवी पब्लिक स्कूल में आज विश्व परिवार पर्यावरण दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। 2023 में विश्व पर्यावरण दिवस पर का थीम ‘वीट द प्लास्टिक’ दिया गया था। प्रातः कालीन सत्र में कक्षा तीसरी से आठवीं के छात्रों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सुंदर चित्रकारी बनाकर विद्यालय परिसर को रंगीन बना दिया। सायं कालीन सत्र में इस कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से 12वीं के एनएसएस, इको क्लब, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर एस राणा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। दसवीं कक्षा की छात्रा सारिका तथा तेनजिन ने भाषण के माध्यम से पर्यावरण दिवस पर विस्तार पूर्वक जा जानकारी प्रस्तुत की। कुछ छात्रों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके पश्चात प्रधानाचार्य महोदय ने हरी झंडी दिखाकर सभी छात्रों को जागरूक रैली के लिए रवाना करवाया । इस रैली में खासकर छात्रों ने प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। एनएसएस,  इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने विद्यालय के आसपास  के परिसर की सफाई करके लोगों को पर्यावरण की शुद्धता व स्वच्छता के बारे में जागरूकता का संदेश दिया। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य आर एस राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरण दिवस पर उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सब को बधाई दी और उन्होंने कहा कि आज के युग में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन की आवश्यकता महत्वपूर्ण है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें व्यक्तिगत रूप से आगे आकर अपने आसपास की जनता को जागरूक करना हमें अपना कर्तव्य समझना चाहिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

3 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

4 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

6 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

6 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

8 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

8 hours ago