राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियो दीदग के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं करवाई गई। विद्यालय के आस तथा बाजार तक बच्चों की पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई, तत्पश्चात विद्यालय में विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें प्रश्नोत्तरी,भाषण, नारा लेखन, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई और एक पर्यावरण से संबंधित लघु नाटिका भी करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी में चंद्रशेखर आजाद सदन प्रथम रहा था तथा भगत सिंह सदन द्वितीय रहा। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सृष्टि प्रथम स्नेहा द्वितीय तथा शौर्य तृतीय रहे नारा लेखन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मुस्कान प्रथम तथा अनामिका द्वितीय रही और जूनियर वर्ग में दिया मोहन प्रथम तथा अंकिता द्वितीय रही। वहीं पर पेंटिंग कंपटीशन में सीनियर वर्ग में बंदना प्रथम तथा सारिका द्वितीय स्थान पर रही और जूनियर वर्ग में शगुन प्रथम तथा कार्तिक दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने बच्चों को पर्यावरण जागरूकता के बारे में अमूल्य वचन दिए।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…