गिरिपुल (अमरीश तोमर/संवाददाता),
रा०व० मा० पाठशाला दुधम मतियाना में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजेश्वर ने प्रथम स्थान, हैरी ने द्वितीय स्थान व सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात् सभी बच्चों व अध्यापकों ने जागरुकता रैली निकाली। रैली के पश्चात पर्यावरण विषय पर क्विज प्रतियोगिता का सफल संचालन कुशल दत भाषा अध्यापक व सुचेता द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रदीप कौर ने बताया कि विद्यालय में हम हमेशा पर्यावरण व साफ सफाई के प्रति बच्चों व अभिभावकों को जागरुक करते रहते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक इंदिरा, संध्या देवी, रेणुबाला, सुमन कुमारी, किरण, अनिता, किरण ठाकुर, सीमा गर्ग, सुरेन्द्र, पूर्ण चन्द, संजीव कुमार व राजकुमारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…