मुख्य समाचार

मनाली : रोहतांग जाने के लिए पर्यटकों को करना होगा और इंतजार

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

मनाली प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन के साथ संयुक्त रूप से रोहतांग दर्रा की सड़क का निरीक्षण किया। फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही के लिए स्थिति उपयुक्त नहीं पाई गई है। लिहाजा, रोहतांग जाने के लिए पर्यटकों को और इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा जाने के लिए हर पर्यटक उत्सुक रहता है। पर्यटक और पर्यटन कारोबारी बेसब्री से रोहतांग दर्रा बहाल होने का इंतजार करते हैं। इस साल बीआरओ ने मनाली-लेह मार्ग बहाल कर दिया है। काजा-ग्राम्फू मार्ग और शिकुंला दर्रा मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही हो रही है। लेकिन, रोहतांग दर्रा अभी तक पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया है। इससे मनाली के पर्यटन कारोबारियों में मायूसी भी है। शुक्रवार को एसडीएम मनाली ने बीआरओ की टीम के साथ रोहतांग दर्रा का निरीक्षण किया। प्रशासन की मानें तो बीआरओ की  टीम रोहतांग टॉप तक पहुंच गई है। लेकिन, अभी भी सड़क सिंगललेन ही खुल पाई है। वहीं, रोहतांग दर्रा में पार्किंग बर्फ से पूरी तरह ढकी हुई है। ऐसे में पर्यटक वाहनों को भेजा तो जाम की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। दर्रा में बर्फबारी भी हो रही है। शुक्रवार को भी रोहतांग में बर्फबारी हुई। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रा का निरीक्षण कर लिया गया है। फिलहाल सड़क सिंगललेन ही खुल पाई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago