मुख्य समाचार

मनाली : विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यटन नगरी मनाली में आयोजित होगा कार्यक्रम

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

प्रकृति को स्वच्छ, निर्मल और सुंदर बनाने के लिए संत निरंकारी मिशन शहर वासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण और स्वच्छता का मेगा अभियान चलाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यटन नगरी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां शुरु हो गई है। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन मनाली शाखा की कोर्डिनेटर मधु बाला ने बताया कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी के पावन आशीर्वाद से विश्व को वैश्विक प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के संकट से बचाने हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन मनाली में कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ के विषय अनुरूप पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। मधुवाला ने कहा कि पर्यावरण संकट के मध्य जहां प्रदूषण से निपटने हेतु समूची दुनिया एक साथ, एक मंच पर आकर खड़ी हो गयी है, ऐसे समय में संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवक अपनी खाकी वर्दी और संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की नीली टी-शर्ट एवं टोपी में सेवारत रहेंगे। सुबह आठ बजे कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से होगी जिसमें सभी स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे और इसका समापन लगभग दोपहर एक बजे होगा। मधुवाला ने बताया कि मिशन के युवा स्वयंसेवक ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ की थीम पर नुक्कड़ नाटिकाओं (नुक्कड़-नाटक) का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक करेंगे। नो प्लास्टिक यूज, बीट एयर पॅाल्यूशन, स्वच्छता और वृक्षारोपण के इस संदेश पर ज़ोर देने के लिए सभी स्वयंसेवक तख्तियां एवं बैनर का उपयोग कर मानव श्रृंखला बनायेंगे। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़ो के थैलों का वितरण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागी ‘पर्यावरण संरक्षण’ हेतु शपथ भी लेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

59 minutes ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

5 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

19 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

19 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

19 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

19 hours ago