राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ की पझौता घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बांगी की 11वीं कक्षा की छात्रा रितिका वर्मा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाल सत्र में भाग लेगी। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 12 जून को आयोजित किए जाने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाल सत्र में भाग लेने के लिए राज्य के हजारों की संख्या में बच्चों ने भाग लिया है, जिसमें राजगढ़ क्षेत्र की रितिका वर्मा पुत्री यशपाल का चयन हुआ है जिससे समूचे क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है। छात्रा के पिता यशपाल का कहना है कि बेटी बचपन से काफी होनहार रही है। बालसत्र में भाग लेने से रितिका को आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा एक्सपोजर मिलेगा। पाठशाला के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने रितिका को विधानसभा के बाल सत्र में भाग लेने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…