मुख्य समाचार

राजगढ़ : 30 जून से 2 जुलाई तक आयोजित की जायेगी राज्य स्तरीय लोक उत्सव प्रतियोगिता

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

ग्रीन क्लब राजगढ़ द्वारा राजगढ़ के नेहरु मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लोक उत्सव प्रतियोगिता में लोक नृत्य, वाईस आफ हिमाचल व एकल नृत्य  का आयोजन किया जायेगा | राज्य स्तरीय लोक उत्सव प्रतियोगिता आगामी 30 जून से 2 जुलाई तक राजगढ़ के नेहरु मैदान में आयोजित की जायेगी | यह जानकारी ग्रीन क्लब के फाऊंडर मेम्बर धर्मेन्द्र वर्मा व अध्यक्ष मदन लाल तोमर ने दी | उन्होंने बताया कि एकल नृत्य सीनियर व जूनियर वर्ग में अलग अलग आयोजित किया जायेगा | प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेताओं में एक एक लाख की राशी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले  प्रतिभागियों में वितरित की जायेगी | वाईस आफ हिमाचल एकल गायन के लिए एंट्री फीस एक हजार व लोक नृत्य के लिए पांच हजार रहेगी | एकल नृत्य सीनियर वर्ग के लिए 500 व जूनियर वर्ग के लिए 300 निर्धारित की गयी है | एंट्री फीस 15 जून तक ही ली जायेगी और 17 व 18 को ऑनलाइन  ऑडिशन लिए जायेंगे | वाईस ऑफ़ हिमाचल एकल गायन के लिए एंट्री फीस धर्मेन्द्र वर्मा 98574-72495, एकल नृत्य के लिए दोनों वर्ग की एंट्री मदन लाल तोमर 70184-70108 व लोक नृत्य की एंट्री सुदर्शन दीवाना 98826-06792 के पास जमा करवाई जायेगी| उन्होंने बताया कि इस लोक उत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित करने के अतिरिक्त हिंदी लेखन व मेहंदी डिजाईन प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी | प्रत्येक रात्रि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के स्तरीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा और स्थानीय कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

2 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

16 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

16 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

16 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

16 hours ago

संगड़ाह नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 16 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…

18 hours ago