निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
निरमंड खंड की दूरदराज स्थित ग्राम पंचायत चायल के महिला मंडल बसवारी और रानी लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह बसवारी की महिलाओं ने संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय “क्लीन अप ड्राइव” मुहिम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें महिला मंडलों की महिलाओं ने गांव की प्राकृतिक जल स्त्रोत साफ किए गए और गांव की निकासी नालियों को भी साफ किया गया और आसपास बिखरे हुए प्लास्टिक का उचित निपटारा किया गया। महिला मंडल की प्रधान लीला देवी और स्वयं सहायता समूह की प्रधान शकुंतला देवी ने संयुक्त बयान में बताया कि मासिक बैठक के दौरान महिलाओं ने मासिक चंदा इक्कठा किया और “क्लीन अप ड्राइव” मुहिम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस मुहिम में प्रधान लीला देवी,सहायता समूह की प्रधान शकुंतला देवी, सुषमा देवी, आशा देवी,आमलु देवी,सेवादासी, नुरमा देवी, आमलू देवी, कला देवी, लीलमा देवी ने सहयोग किया।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…
मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…
ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…
लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…