मुख्य समाचार

सिरमौर : डी०ए०वीएन० स्कूल ददाहू में नशा एक सामाजिक बुराई पर प्रतियोगिता आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

डी०ए०वीएन० पब्लिक स्कूल ददाहू में आज नशा एक सामाजिक बुराई पर भाषण प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों का प्राइमरी गु्रप, कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों का सबजूनियर ग्रुप, कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का जूनियर ग्रुप  और कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों का सीनियर ग्रुप बनाया गया। नृत्य क्लासिकल गाने पर रखा गया और भाषण प्रतियोगिता का विषय था नशा एक जहर या नशा एक धीमी आत्महत्या। प्राइमरी ग्रुप में नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राची गोयल ने दूसरा स्थान यदवी और तीसरा स्थान प्रियल शर्मा ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में गौरव को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार सब जूनियर ग्रुप में नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान दृश्या गोयल ने, दूसरा स्थान सौम्या ने और तीसरा स्थान अद्विका ने प्राप्त किया, अमान्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर ग्रुप में भाषण प्रतियोगिता में सुहानी ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया, दूसरा स्थान हर्षित शर्मा ने प्राप्त किया, तीसरे स्थान पर देव्यांशी रही, इसी ग्रुप में आदिती शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। सीनियर ग्रुप में पहला स्थान कल्पना शर्मा ने प्राप्त किया, दूसरा स्थान हिमानी ने प्राप्त किया, तीसरे स्थान पर हितांशी रही, इसी ग्रुप में सपना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे से दुष्प्रभाव से आवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल एक सामाजिक बुराई हैं बल्कि नशा करने वाला इन्सान अपना स्वास्थ्य, पैसा, दिमाग और सामाजिक सम्मान सब खत्म कर देता हैं। उसके कारण उसके माता-पिता उसके सम्बन्धित सभी लोंगों को गहरी पीड़ा का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने न केवल नशा न करने का प्रण लिया बल्कि उन्होंने ये शपथ भी ली कि वह अपने घर, आस-पास और सम्पूर्ण समाज में भी सबको नशा न करने के बारे में जागरूक करेंगें। इस अवसर पर पारितोषिक वितरण स्थानीय प्राइमरी पाठशाला के केन्द्रिय मुख्याध्यापक सतीश शर्मा ने किया। उन्होंने सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आर्शीवाद और शुभकामनांए प्रदान की और विद्यालय प्रशासन और स्कूल के समस्त स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन और स्कूल के समस्त स्टाॅॅफ बहुत अधिक प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होने नशा जैसी सामाजिक बुराई जिसने न जाने कितने लोंगों के घर उजाड़ दिये पर इस प्रकार के कार्यक्रम करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को इसी प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां भविष्य में जारी रखने और विद्यालय के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डी०ए०वीएन० पब्लिक स्कूल ददाहू की स्कूल प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल, समस्त स्टाॅॅफ और समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

श्री रेणुका जी में 3 नई पंचायतों के गठन से विकास को मिलेगी रफ्तार: विनय कुमार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…

14 hours ago

विषय एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…

16 hours ago

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

18 hours ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

18 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

19 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

19 hours ago