मुख्य समाचार

मंडी : 27 वर्षीय विवाहिता को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उत्तरी ग्रामीण महिलाएं

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

बीते रविवार को मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत 27 वर्षीय विवाहिता आत्महत्या मामले तूल पकड़ लिया है। जहा मायका पक्ष ने बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी तो वही अब ग्रामीण भी मृतका को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। देर शाम मृतका को इंसाफ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत कोट, मलहणु व सलवाहन की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करते हुए कहा कि मृतक तनुजा को हर हाल में इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिस इसका पता लगाए कि तनुजा आत्महत्या करने के लिए क्यों मजबूर हुई है। महिलाओं ने मांग उठाते हुए कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा लगातार दे रही है लेकिन अब इस बेटी को भी इंसाफ मिलना चाहिए।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतिका के पति, सास और देवर को न्यायालयश में पेश किया गया है जहां से उन्हें 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। बता दे कि मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के तहत एक 27 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के बाद फंदे से झूलकर अपनी जान दे थी. घटना रविवार को ग्राम पंचायत कोट के चुनाहण क्षेत्र के गांव मलहणू में पेश आई है। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर पति, सास और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago