मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों में मिली हार की गलतियों को दोहराना नहीं चाहेगी। ऐसे में भाजपा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों और अपने 5 वर्षों के कार्यकाल के जन हितैषी कार्यों भुनाने का प्रयास कर रही है। इसके तहत पार्टी प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्रों में एक विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है। इन रैलियों में केंद्रीय मंत्री शामिल रहेंगे और मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली 10 जून को कुल्लू में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की कुल्लू में आयोजित होने वाली रैली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 30 जून तक भाजपा कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सेवा, सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए अभियान चलाएंगे।
बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेमिसाल रहे हैं और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम भाजपा आयोजित करने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिला केंद्रों में एक जून से सभी प्रबुद्धजनों से मिलने के कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठनात्मक जिला मंडी में प्रदेश महामंत्री राकेश जंवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं। वहीं जिला सुंदरनगर में नाचन विधायक विनोद कुमार और सरकाघाट विधायक दलीप ठाकुर कार्यक्रम में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी तथा आनी विधायक लोकेंद्र अभियान में शामिल हैं। पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडे लाहौल और स्पीति तथा पूर्व सीएम जयराम ठाकुर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया…
रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…
केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत खालाक्यार में उप-प्रधान पद के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के…