Categories: Uncategorized

दरोटी में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे सहित पांच की मौत; एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला। जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्र टिक्कर नावर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दरोटी गांव के समीप हुए इस भीषण हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोटी निवासी कुशल पुत्र प्रमोद अपनी मां कल्पना देवी के साथ नेपाली मूल के मजदूरों को घास काटने के लिए वाहन में लेकर जा रहा था। इसी दौरान दरोटी गांव के नजदीक वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर कर दिया गया।हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और उनकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद, दोनों निवासी दरोटी गांव, के रूप में हुई है। इनके अलावा नेपाली मूल की निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम की भी इस हादसे में मौत हो गई।एक ही हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की असमय मौत से दरोटी गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने न केवल दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हरिपुरधार में चिट्टे के साथ पकड़ा गया शिमला का युवक, संगड़ाह पुलिस ने 4.74 ग्राम हेरोइन की बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

21 hours ago

हिमाचल के स्कूली बच्चों की मौज! दिवाली पर लगातार 5 दिन की छुट्टियां, 11 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए नवंबर का महीना त्योहारों की खुशियां…

2 days ago

नाहन में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर कड़े से किया वार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय नाहन के विला राउंड क्षेत्र में पुलिस भर्ती की तैयारी कर…

3 days ago

नाहन हिंसक झड़प पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पथराव मामले में दोनों पक्षों के 11 गिरफ्तार; आज कोर्ट में होगी पेशी

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए…

4 days ago

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, शोघी में टैक्सी की तलाशी के दौरान मिली नशे की खेप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

5 days ago

नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 29 अक्टूबर तक धारा 163 लागू; रैली-प्रदर्शन पर रोक

संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…

5 days ago