मुख्य समाचार

मंडी : सुंदरनगर में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर प्रशिक्षण के 7वें बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश में रिक्त चल रहे वन रक्षक और रेंजर्स के पदों को भरने के लिए विभाग जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आगे तक पहुंच चुकी है और सरकार पहल कर इस पर कार्य कर रही है। यह बात पिछले कल हिमाचल प्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्यपाल (प्रशासनिक) राजीव कुमार ने मीडिया से औपचारिक बातचीत के दौरान कही। आईएफएस राजीव कुमार ने हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के 7वें बैच के प्रशिक्षण कोर्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रदेश में जंगली जानवरों द्वारा लोगों पर हमला करने के बढ़ रहे मामलों पर राजीव कुमार ने कहा कि जानवरों और मानवों के बीच होने वाले संघर्ष की घटनाओं पर विभाग सक्रियता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए विभाग में व्यवस्था की गई है। विभाग भी जानवरों द्वारा लोगों पर किए जाने वाले हमलों के प्रति सचेत है। इसके तहत लोगों को जागरूक और हिदायतें देने से इन घटनाओं को कम किया जा सकता है। इस मौके पर भारतीय वन सेवा में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं निदेशक हिमाचल वन अकादमी प्रदीप कुमार ठाकुर सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी तथा प्रशिक्षुओं के परिजन भी मौजूद रहे। हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में 18 माह के प्रशिक्षण के दौरान शैक्षणिक पाठ्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला की मनीषा कुकरेती ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मनीषा ने कहा कि हिमाचल वन अकादमी में 18 माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद गोल्ड मेडल मिलने से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रशिक्षण के दौरान कार्य किया गया है उसी प्रकार से वह अपने कार्य क्षेत्र में भी कार्य करेंगी। मनीषा ने कहा कि महिला होने के बावजूद भी प्रशिक्षण केंद्र में उन्हें अन्य पुरुष प्रशिक्षुओं की तरह ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक साथ मिलकर कार्य करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

बता दें कि हिमाचल वन अकादमी द्वारा इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के 44 रेंज फॉरेस्ट ऑफिसरों को 18 माह का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 9 महिलाएं और 35 पुरुष प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक उतीर्ण किया और 17 प्रशिक्षुओं ने मेरिट लिस्ट में उत्तीर्ण हुए। मनीषा कुकरेती ने समस्त प्रशिक्षण में स्वर्ण पदक तथा वानिकी और परिस्थिति में रजत पदक प्राप्त किया। रीता तिवारी ने वन सर्वेक्षण एवं अभियांत्रिकी में रजत और अंकिता किशोर ने रेंज प्रशासन में रजत पदक प्राप्त किए। इस प्रशिक्षण के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में मनीषा कुकरेती सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान पर रही । रीता तिवारी ने दूसरा स्थान तथा आयुश त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में आदित्य सोनकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष और महिला वर्ग में मनीषा कुकरेती रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

2500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के करीबी अतुल सूद गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

1 hour ago

नाहन-शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ब्रेजा कार, पिता-पुत्र की मौत, रातभर लापता रही 11 वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 hours ago

शोघी में बस से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

21 hours ago

हरिपुरधार में चिट्टे के साथ पकड़ा गया शिमला का युवक, संगड़ाह पुलिस ने 4.74 ग्राम हेरोइन की बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

2 days ago

दरोटी में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे सहित पांच की मौत; एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्र टिक्कर नावर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक…

2 days ago

हिमाचल के स्कूली बच्चों की मौज! दिवाली पर लगातार 5 दिन की छुट्टियां, 11 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए नवंबर का महीना त्योहारों की खुशियां…

3 days ago