राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
शिक्षा खंड राजगढ़ के “हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ” HPSMA का गठन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता श्याम तोमर (वर्तमान प्रधानाचार्य रा. व. मा. पा . सनियो दीदग) ने की। पूर्व में लगातार लगभग 15 वर्ष तक विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष पद पर रहे प्रेम चौहान (मुख्याध्यापक रा. उ. वि. थेँना बसूत्री, तथा भूतपूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार (प्रवक्ता) भी मौजूद रहे। शिक्षा खंड राजगढ़ के लगभग 25 अध्यापक इस मीटिंग में उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य मुद्दा अगले तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करने का था। जिसमें सर्वसम्मति से सुरेश ठाकुर (विद्यालय सनियो दीदग) को अध्यक्ष, अभिषेक शर्मा ( विद्यालय थनोगा) को महासचिव, प्रदीप ठाकुर (विद्यालय सेर जगास) को कोषाध्यक्ष, पायल तोमर (विद्यालय धमून) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव सिंह (विद्यालय पबियाना) को सह-सचिव, दिनेश सूर्या (विद्यालय मंडिया घाट) को सलाहकार, महेश वर्मा (धर्मपुर) तथा सतेंदर कंवर (नई नेटी) को उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा (पबियाना) को प्रेस सचिव, राकेश कुमार (विद्यालय राजगढ़) को वरिष्ठ सलाहकार तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने शिक्षा खंड राजगढ़ के तमाम गणित तथा विज्ञान अध्यापकों का धन्यवाद किया, उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान अध्यापकों के हितों को ध्यान में रखना, उनके अधिकारों को सुरक्षित रखना संगठन का परम दायित्व है। उन्होंने कहा कि विज्ञान अध्यापकों की विभिन्न मांगों को सरकार तक पंहुचाना तथा पूर्ण करवाना इस संगठन का परम कर्तव्य है। उन्होंने राजगढ़ खंड के सभी विज्ञान अध्यापकों से अपील की कि सभी विज्ञान अध्यापक इस संगठन को मजबूत करने के लिए अपना भरपूर सहयोग दें। इस दौरान श्याम सिंह तोमर, प्रेम चौहान तथा प्रवीण कुमार ने नई गठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी तथा संगठन को भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता का आश्वासन भी दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…
संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…
दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…
संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…