मुख्य समाचार

मंडी : हिमाचल डेंटल कॉलेज ने सुंदरनगर में किया वॉकेथोन का आयोजन

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में सुंदरनगर स्थित हिमाचल डेंटल कॉलेज द्वारा शहर में आज सुबह तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए वॉकेथोन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने किया। बीएसएल जलाशय किनारे से शुरू वॉकेथोन का सोहन लाल ठाकुर ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। वॉकेथोन में हिमाचल डेंटल कॉलेज की करीब 200 प्रशिक्षु छात्राओं ने बीएसएल जलाशय से लेकर हिमाचल डेंटल कॉलेज तक पैदल मार्च निकाल लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। हिमाचल डेंटल कॉलेज पहुंचने पर सोहन लाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हिमाचल डेंटल कॉलेज द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में तंबाकू के कारण मुँह के कैंसर के रोग बढ़ते जा रहे हैं। जिस की रोकथाम के लिए इससे दूर रहना और दूसरों को भी दूर रहने के लिए प्रेरित करना स्वस्थ जीवन जीने के लिए का एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल डेंटल कॉलेज द्वारा समय-समय पर लोगों को दंत रोगों के बारे में भी जागरूक करने के लिए जो शिविर लगाए जाते हैं, उससे जिला मंडी के लोगों को बहुत फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन का आह्वान किया कि वह आने वाले समय में भी इसी तरह के जागरूकता अभियान को जारी रखें। हिमाचल डेंटल कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिल सिंगला ने बताया विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष पर लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago