शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
उपमंडल रोहडू के एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया, जिसमे सुबह के समय सुरजन सिंह निवासी मांदरली पो० करासा तहसील रोहड़ू जिला शिमला में आज करीब 6:55 बजे जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले और कोर्ट रोड रोहड़ू के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क किनारे अज्ञात भ्रूण देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी | वहीं मिली जानकारी के अनुसार रोहडू पोस्ट ऑफिस के बाहर एक नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक नवजात लडक़ा है। पोस्ट ऑफिस के बाहर आसपास के लोग कूड़ा फेंकते हैं और सुबह नगर परिषद के लोग यहां से कूड़ा एकत्र कर ले जाते हैं। आज सुबह के समय जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के दौरान गुजर रहे थे, तो उन्हें नवजात शव यहां पड़ा हुआ मिला, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसएचओ रोहडू ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुट गई है।
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…