मुख्य समाचार

राजगढ़ : ग्रीन क्लब राजगढ़ आयोजित करेगा राज्य स्तरीय लोक उत्सव

ग्रीन क्लब राजगढ़ के सौजन्य से 30 जून से 2 जुलाई तक राजगढ़ के नेहरु मैदान में शिरगुल देवता राज्य स्तरीय लोक उत्सव का आयोजन किया जाएगा| इस लोक उत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे | जिसमें प्रमुख कार्यक्रम होंगे जिसमें राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता वौइस ऑफ़ हिमाचल एकल गायन प्रतियोगिता एवं एकल नृत्य प्रतियोगित प्रमुख है | इन सब प्रतियोगिताएं की इनामी राशि एक लाख रूपये तक रहेगी | इसके अतिरिक्त हिंदी लेखन प्रतियोगिता एवं मेहंदी डिजाईन प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी | ये जानकारी ग्रीन क्लब राजगढ़ की समिति ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी |  

उन्होंने बताया कि यह उत्सव तीन दिन का होगा। प्रत्येक रात्रि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के स्तरीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा और स्थानीय कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 10 जून को सभी प्रतियोगिताओं के नियम व शर्तें प्रेसवार्ता में बताई जाएगी। सभी प्रतियोगिताओं में जो प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहेंगे उन्हें अनेको ईनामी राशि व अन्य उपहार मुख्य अतिथि द्वारा आबंटित किए जाएँगे।

प्रेस वार्ता में ग्रीन क्लब राजगढ़ के चेयरमैन धर्मेन्द्र वर्मा , अध्यक्ष मदन लाल , उपाध्यक्ष अनुज ठाकुर , सचिव सुदर्शन दीवाना , कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश एवं स्नेह शर्मा ,  सलाहकार रीना ठाकुर , प्रेमपाल आर्य , देशराज कश्यप , नरेंद्र शर्मा एवं सदस्य डिंपल , अरुण आर्यन , एवं वर्षा आदि उपस्थित रहे |   

Himachal Darpan

Recent Posts

SJVN Limited के “स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत रामपुर एचपीएस में पौधारोपण अभियान आयोजित

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार SJVN Limited…

3 hours ago

पांवटा साहिब : छुट्टी पर घर आए 28 वर्षीय फौजी की करंट लगने से मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , सम्वाददाता ), पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले टोका नगला…

4 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 5 जिलों में तेज अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

(ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है।…

4 hours ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से 29.58 ग्राम चिट्टा बरामद

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला पुलिस की SIU टीम ने नशा तस्करी…

6 hours ago

परवाणू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), परवाणू पुलिस ने चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी…

7 hours ago

कांगड़ा जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

( ब्यूरो रिपोर्ट ), Himachal Pradesh के Kangra जिला कारागार में एक सजायाफ्ता कैदी की…

8 hours ago